फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If elections have to be contested, then Madihan will be the seat: Laliteshpati

यदि चुनाव लड़ना पड़ा तो मड़िहान ही सीट होगी : ललितेशपति

Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
If elections have to be contested, then Madihan will be the seat: Laliteshpati
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर जिले के मड़िहान सीट से 2012 में विधायक रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा है कि अभी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया है। यदि पार्टी का आदेश हुआ तो मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

शास्त्री पुल के पास एक राजकीय होटल में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ललितेश ने कहा कि कांग्रेस में जिन साथियों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और मुश्किल दौर में साथ दिया, उनको लगा कि वर्तमान में पार्टी में दरकिनार होते गए। इसलिए उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी में वह बिना शर्त शामिल हुए हैं। प्रदेश में टीएमसी के कैडर पर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यूपी के लिए नई नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता का यह प्रमाण है कि बंगाल में उन्होंने दशकों से जमी कम्युनिस्ट पार्टी को ऐसे हटाया कि आज वह पार्टी वहां शून्य हो गई है। उस समय वहां पर टीएमसी का कोई कैडर नहीं था। ममता बनर्जी ने अपने दम पर पार्टी खड़ी की और वहां वह पार्टी की सरकार बनाने में सफल हुईं। यही कारण है कि पूरे देश के बीजेपी नेता बंगाल चुनाव में वहां जुट गए थे, इसे बावजूद टीएमसी को नुकसान नहीं पहुंचा सके। जब यह पूछा गया कि क्या यूपी में भी खेला होगा तो उन्होंने कहा कि उ त होइबै करी। उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी कहेगी तो प्रदेश की चार सौ सीटों पर भी चुनाव लड़ा जाएगा। इस अवसर पर टीएमसी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नीरज राय व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed