फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) taken out amidst rain

Mirzapur News: बारिश के बीच निकाली गई कलशयात्रा

Fri, 30 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) taken out amidst rain
कलशयात्रा में सामिल बच्चें व भक्त, सोशल मीडिया
शेरवां। क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित रविंद्रालय में बृहस्पतिवार को श्रीराम कथा शुरू होने से पहले कथा वाचिका मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी के नेतृत्व में बारिश के बीच कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य पंडित गोविंद शरण द्विवेदी ने कथा स्थल पर विधि-विधान से कलश पूजन कराया। बालिकाएं उत्साह से कलश यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर स्थित नीलगिरी सरोवर से कलश में जल भरकर कथा पंडाल पहुंची।कलश यात्रा में शामिल लोग बारिश के बीच डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर उत्साह के साथ श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। राम कथा यज्ञ समिति के संरक्षक रविप्रकाश तिवारी ने बताया कि बारिश की वजह से शाम की कथा का आरती पूजन के बाद विश्राम दिया गया। कथा 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक चलेगी। इस दौरान यजमान वरुण त्रिपाठी, विजेंद्र प्रताप सिंह, बबलू सिंह, जंगबहादुर सिंह, माही तिवारी, मुरारी सिंह, पूर्णेंदु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed