{"_id":"6ae3a93ce85bca33b2031a74","slug":"104-centres-proposed-for-board-exams-90-objections-received-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-164055-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बोर्ड परीक्षा के लिए 104 केंद्र प्रस्तावित, आईं 90 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बोर्ड परीक्षा के लिए 104 केंद्र प्रस्तावित, आईं 90 आपत्तियां
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 104 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद अब तक 90 आपत्तियां आई हैं। यूपी बोर्ड ने सोमवार देर शाम पोर्टल पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसके तहत जिले में 104 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए थे। साथ ही, संबंधित विद्यालयों को सूची पर आपत्ति दर्ज कराने या अन्य जानकारी देने के लिए बुधवार तक का समय दिया गया था। बुधवार तक कुल 90 आपत्तियां आईं।
किसी विद्यालय की परीक्षा केंद्र से दूरी निर्धारित मानक से अधिक थी तो कहीं क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए थे। कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की भी शिकायत थी। इन समस्याओं को लेकर संबंधित केंद्राध्यक्षों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि सभी आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा। तहसीलवार जांच के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर लगभग 68,543 परीक्षार्थी शामिल होंगे।