फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If action is taken in 10 days otherwise there will be movement

10 दिन में कार्रवाई हो नहीं तो होगा आंदोलन

Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
If action is taken in 10 days otherwise there will be movement
चुनार। नगर पालिका में आउट सोर्सिगिं पंप आपरेटरों की नियुक्ति के मामले में अनियमितता के आरोप को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय लिपिक को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि 10 दिनों के अंदर कार्रवाई की जाए अन्यथा वे आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नियुक्त किये गये पंप आपरेटरों में अधिकांश आपरेटर सभासदों के रिश्तेदार चहेते अथवा नगर पालिका कर्मियों के रिश्तेदार व सगे संबंधी है इससे साफ जाहिर होता है कि आंतरिक साठगांठ कर नियुक्ति की गयी है। कहा कि नगर के तमाम बेरोजगार युवाओं को योग्य होने के बावजूद उन्हें सेवा का अवसर नहीं मिल रहा है। स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए पालिका प्रशासन को चेतावनी दिया है कि 10 दिन के अंदर उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाया गया तो भाजपा कार्यकर्ता नगर के युवाओं के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, अभिलाष राय, अखिलेश मिश्रा, बिजय बहादुर बिंद, रामआसरे बाबा, औषधीश रस्तोगी, श्यामधर चतुर्वेदी, सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed