{"_id":"bcc1ebfd2e0b88dcd5f1c00467f103e2","slug":"identity-cards-were-distributed-to-500-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 को बांटे गए परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 को बांटे गए परिचय पत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एएस जुबली इंटर कालेज के प्रांगण में मंगलवार को समाजवादी पेंशन परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रदेश के भूमि विकास एवं परती भूमि, एवं जल संसाधन राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री जगदीश सोनकर तथा बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने अखिलेश यादव सरकार द्वारा संचालित समाजवादी पेंशन के तहत चयनित लाभार्थियों को परिचय पत्र वितरित किया। लगभग 500 लाभार्थियों को परिचय पत्र का वितरण किया गया।
प्रदेश के भूमि विकास एवं परती भूमि, विकास एवं जल संसाधन राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने जनता से जो वादे किये हैं, उसे पूरा कर रही है।
इसी कड़ी में समाजवादी पेंशन योजना भी संचालित की गई है। प्रदेश के निर्बल, गरीब व बेसहारा लोगों को पात्रता के आधार पर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का है। इस दिशा में उक्त योजना भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपात्रता की शिकायत जहां मिले, उसे तत्काल दूर करें।
विज्ञापन
उनके स्थान पर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाएं। समाजवादी पेंशन योजनांतर्गत पूरे प्रदेश में 40 लाख लोगों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
मिर्जापुर जिले में 77347 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजनांतर्गत जिले में लाभार्थियों का चयन किया गया।
इस दौरान अपात्र लोगों का भी चयन करने की शिकायत आ रही थी, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता के साथ जांच कर सूची बनाई गई है। जिससे पात्र लाभार्थी ही योजना का लाभ पा सकें।
इसके बाद भी शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाए। उन्होंने गरीब व निर्बल पात्र लोगों सेे आवेदन पत्र जमा कर लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले आयोजित किया जाना था, लेकिन शिकायतें मिलने के कारण दोबारा जांच कराई गई।
जिससे पात्र लोग ही लाभान्वित हो सकें। जिले में 77347 लोग पात्र पाए गए हैं। 1638 लाभार्थियों के खाते में 500 रुपये की दर से पहली किस्त भी भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों को भी शीघ्र धनराशि भेज दी जाएगी।
इस दौरान विधायक भाईलाल कोल, सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।