फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Icdha movement for independence

आजादी के िलए िछड़ा आंदोलन

Sat, 11 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Icdha movement for independence
सिटी क्लब में शुक्रवार को धरना देते कर्मचारी। - फोटो : mirzapur
पंचायत राज सेवा परिषद के तत्वावधान में जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना सिटी क्लब में  दिया। डीपीआरओ ने पंचायत राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग से मुक्त करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने विभागीय कार्यक्रम संचालित करने का पूर्ण अधिकार देने की मांग किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यों पर ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण के लिए जारी शासनादेश को निरस्त करने की मांग किया। 
विज्ञापन



डीपीआरओ ने कहा कि सामुदायिक विकास विभाग द्वारा जारी नियमावली के अनुसार अपर जिलाधिकारी और बीडीओ समन्वयक के रूप में काम करते थे, जो गैर विभागीय पद थे। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि वर्ष 1987 में आयुक्त ग्राम्य विकास और पंचायती राज पद बनाकर विलय की कार्रवाई शुरु हुई। शासनादेश जारी होने के बाद ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग को बनाया गया। 
विज्ञापन



जिला मंत्री रमेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पंचायतीराज विभाग को संचालित करने का अधिकार पंचायती राज विभाग का है, बावजूद इसके ग्राम्य विकास विभाग कार्य और अधिकार में हस्तक्षेप कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान संघ की जिलाध्यक्ष सुचिता त्रिपाठी ने कहा कि विकास खंड सीखड़ को खुले में शौच मुक्त बनाने का श्रेय पंचायत राज विभाग का है। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, विनोद गोंड, विजय मौर्य, प्रभाशंकर आजाद, पंकज सिंह, सत्य नारायण यादव, जय प्रकाश, मनोज कुमार, मनोज पांडेय, सत्येंद्र दूबे, संतोष मिश्रा आदि मौैजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed