फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   I have come to seize the bail, not to puncture SP's cycle: Keshav Prasad

सपा की साइकिल पंचर नहीं जमानत जब्त कराने आया हूं : केशव प्रसाद

Sun, 17 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
I have come to seize the bail, not to puncture SP's cycle: Keshav Prasad
मिर्जापुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे सपा की साइकिल पंचर कराने नहीं बल्कि जमानत जब्त कराने आए हैं। उन्होंने कहा कि सपा का कोई भविष्य नहीं है। उनकी साइकिल पंचर होकर सैफई के गोदाम में है। इसलिए आप सब भाजपा का कमल खिलाएं।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर चौसा में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा का आत्मविश्वास डगमगा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास होना है तो उसके लिए लक्ष्मी चाहिए और लक्ष्मी क्या साइकिल पर आएंगी, नहीं। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर आएंगी। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास की गारंटी लेते हैं। सपा, बसपा का न तो वर्तमान है और न ही भविष्य। सपा व बसपा ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया। गरीवों की खुशहाली के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में विरोधी दलों ने एजेंडा सेट कर लिया था। उससे कुछ सीटें कम हो गई तो सपा गुब्बारे की तरह फूल गई। 20 नवंबर को गुब्बारे की हवा निकल जाएगी। ये लोग तो 2027 की बात करते हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इनकी 2047 तक कोई संभावना नहीं है। सपा को वोट देना आ बैल मुझे मार करना होगा। ये जब भी आते हैं तो गरीबों को सताते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार में गरीबों को सताने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में गुंडागर्दी व माफिया का खात्मा हो चुका है। सपा सरकार में चार घंटे बिजली आती थी और अब 18 घंटे आ रही है। इसीलिए सपा को वोट देना कुएं में वोट डालना है। मोदी-योगी का डंका दुनिया में बज रहा है। छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि सपा बहादुर की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। मैंने जब पूर्व में छात्राें का समर्थन किया तो मेरे ऊपर मुकदमा लाद दिया। अब बोल रहे हैं। इसीलिए कहता हूं कि सूप तो सूप बोले चलनियां बोले जिसमें 72 छेद। उन्होंने दावा किया कि झारखंड व महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की। प्रदेश सरकार में मंत्री संजीव गौड़, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, विधायक अनिल मौर्य, भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed