फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hyena injured mother and son, villagers surrounded and killed it

Mirzapur News: लकड़बग्घा ने मां-बेटे को किया घायल, ग्रामीणों ने घेरकर मार गिराया

Tue, 01 Oct 2024 05:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Hyena injured mother and son, villagers surrounded and killed it
चुनार। रैपुरिया गांव में रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे मां और बेटे पर लकडबग्घे ने हमला कर घायल कर दिया। मां और बेटे को बचाने के लिए लाठ-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर मार गिराया। जानकारी मिलने पर सोमवार को सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रैपुरिया गांव निवासी गजानंद सोनकर की पत्नी गीता देवी (50) व पुत्र मनीष (20) खेत में बने मकान के बरामदे में रविवार की रात रुककर रखवाली कर रहे थे। आधी रात में लकडबग्धे ने अचानक मां और बेटे पर हमला कर दिया। बचाव के लिए चीखने-चिल्लाने पर लाठी-डंडाें से लैस ग्रामीणों ने घर को चारों तरफ से घेरकर लकड़बग्घे को मार गिराया। रात में घायल अवस्था में मां और बेटे को ग्रामीण लेकर पीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया। उधर, लकड़बग्घा के मारे जाने पर सुबह देखने वालों की भीड़ लगी रही। जंगली जानवर के मारे जाने की सूचना पर सोमवार को सुबह मौके पर रेंजर आनंद शेखर के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम पहुंची। डीएफओ अरविंद राज मिश्रा का कहना है कि लकड़बग्घे को ग्रामीणों ने नहीं, बल्कि गांव के कुत्तों ने नोचकर मार डाला। डीएफओ ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद लकड़बग्घे को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed