{"_id":"6967f801732b00623c078139","slug":"hyderabad-beat-kanpur-by-120-runs-to-reach-the-quarter-finals-mirzapur-news-c-20-1-vns1007-1256103-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कानपुर को 120 रन से हराकर हैदराबाद पहुंची क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कानपुर को 120 रन से हराकर हैदराबाद पहुंची क्वार्टर फाइनल में
कछवां स्थित गांधी स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी।- संवाद
Link Copied
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित गांधी स्टेडियम मैदान पर चल रही शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मैच डार्विन बाक्स हैदराबाद व कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य खेला गया। यहां कानपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट गंवाकर 237 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी कानपुर की टीम ने महज 16 ओवरों में ही ऑल आउट होकर 117 रन पर ही सिमट गई। इस तरह हैदराबाद की टीम ने 120 रनों से मैच जीतकर तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान अंपायर की भूमिका आनंद सिंह एवं यूएई अंपायर विपिन सिंह ने निभाया। मैच में 52 बाल पर 13 छक्कों व पांच चौकों की मदद से 117 रन बनाने वाले आदित्य लोना को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि हैदराबाद की टीम ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बृहस्पतिवार को क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा व एन ई रेलवे लखनऊ के मध्य मैच खेला जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि भदोही सांसद डा विनोद बिंद की पत्नी रीना बिंद व सौरभ सिंह के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, उमाशंकर बिंद, भूपेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, संतोष सिंह, पिंकू उपाध्याय, जावेद आलम, शशिकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।