{"_id":"6ad9206258154e9c50016bdc","slug":"husband-who-left-his-wife-at-her-parents-home-20-days-ago-also-took-her-phone-the-woman-took-her-own-life-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163519-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 20 दिन पहले मायके छोड़कर गया पति फोन भी ले गया, विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 20 दिन पहले मायके छोड़कर गया पति फोन भी ले गया, विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
हलिया के मवई कला निवासी रितु की फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। लालगंज-हलिया संपर्क मार्ग पर कोटा घाट स्थित बेलन नदी में बुधवार सुबह रितु (19) का शव मिला। पुल पर दुपट्टा और चप्पल देखकर राहगीरों ने नीचे नदी में देखा तो वहां रितु का शव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रितु हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव की रहने वाली थी।
रितु की शादी पांच मई 2026 को प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के सिकरो गांव निवासी रंजीत से हुई थी। वह पति के साथ वाराणसी में रहती थी। रितु की मां अमरावती ने बताया कि 20 दिन पहले रितु का पति से विवाद हुआ था। इसके बाद पति उसे मायके छोड़कर चला गया। उसका फोन भी साथ ले गया। इससे रितु परेशान थी।
अमरावती ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे रितु मायके से लापता हो गई थी। परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह कोटा घाट पुल पर दुपट्टा और चप्पल देखकर राहगीरों को अनहोनी की आशंका हुई। नीचे नदी में देखने पर शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।