{"_id":"628dd839ebcb6b1198783992","slug":"husband-killed-his-wife-by-beating-in-mirzapur-police-start-investigation-in-case-of-illicit-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध में वारदात का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध में वारदात का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 25 May 2022 12:48 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 25 May 2022 12:48 PM IST
सार
मिर्जापुर के कनोही राजा गांव निवासी करन शर्मा ने घरेलू विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने अवैध संबंध के चक्कर में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के कनोही राजा गांव में मंगलवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने लालगंज थाने में पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मृतका के पति और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के तिग्जा गांव निवासी दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि 2014 में अपनी पुत्री संगीता (30) की शादी लालगंज के कनोही राजा गांव निवासी करन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद दंपती को दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि दामाद करन शर्मा का किसी और महिला से चक्कर चल रहा था, इसलिए दामाद ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसकी पुत्री की मंगलवार की रात पिटाई कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष राम नरायन राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति करन शर्मा और ननद रन्नो देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि पत्नी को अवैध संबंध को लेकर शक था। दोनों में इस बात पर विवाद होता था। मंगलवार को विवाद में पति द्वारा की गई पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।