फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband hanged himself after making video call to his wife in mirzapur

Mirzapur: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटक गया पति, साली की शादी को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 23 Jun 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

मिर्जापुर के गैबीघाट मोहल्ले में बीती रात एक युवक ने फंदा लगा लिया। खुदकुशी से पहले उसने मायके गई पत्नी को वीडियो कॉल किया। फंदा देख देख पत्नी सन्न रह गई, रोती-गिड़गिड़ाती पति को खूब समझाया, लेकिन पति लाइव वीडियो दिखाते हुए फंदे पर लटक गया। 

विज्ञापन
Husband hanged himself after making video call to his wife in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के गैबीघाट मोहल्ले में पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पत्नी रो-रोकर पति को खुदकुशी नहीं करने के लिए रोकती रही, मगर, पति ने उसकी एक नहीं सुनी। अपनी पत्नी के सामने ही वो फांसी के फंदे पर लटक गया। युवक की साली ने फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब तब परिजनों ने युवक को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


गैबीघाट निवासी सुनील पांडेय (29) पुत्र रविंद्र पांडेय दो भाइयों में छोटा था। वह घर में किराना की दुकान चलाता था। गुरुवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई है।

विज्ञापन

भागकर बेटे के कमरे में पहुंचे पिता लेकिन

रात में पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान कुछ विवाद हुआ। इसके बाद सुनील ने पत्नी को वीडियो कॉल कर कमरे में फंदे पर लटकने लगा। इस पर उसकी साली ने सुनील के पिता रविंद्र पांडेय को फोन कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'कल अंधेरी-कुर्ला और पुणे में होगा बम धमाका', मुंबई पुलिस को मिली धमकी, सामने आया जौनपुर कनेक्शन

रविंद्र कमरे में पहुंचे तो सुनील पंखे के सहारे गमछे के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि सुनील की साली की शादी थी। उसकी पत्नी ने सुनील को साथ में मायके चलने को कहा था लेकिन वह नहीं गया। उसका कहना था कि उसकी बहन के घर भी शादी है। गुरुवार रात सुनील पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटकने लगा तो साली ने फोन कर उसके पिता को इसकी सूचना दी। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed