फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mumbai Police gets threat for blast in Andheri Kurla and Pune Jaunpur connection surfaced

UP News: 'अंधेरी-कुर्ला और पुणे को बम से उड़ा देंगे', मुंबई पुलिस को मिली धमकी, सामने आया जौनपुर कनेक्शन

Fri, 23 Jun 2023 11:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:11 PM IST
सार

मुंबई के अंधेरी-कुर्ला और पुणे में 24 जून को बम धमाका होगा। एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर यह धमकी दी। इस धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच शुरू हुई तो इस मामले का जौनपुर कनेक्शन सामने आया। 

विज्ञापन
Mumbai Police gets threat for blast in Andheri Kurla and Pune Jaunpur connection surfaced
मुंबई पुलिस को जौनपुर के युवक ने दी धमकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आए एक कॉल से हड़कंप मच गया। अज्ञात कॉलर ने 24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि फोन करने वाला मुंबई से नहीं बल्कि यूपी के जौनपुर जिले का है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क किया। यहां की पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


अंधेरी-कुर्ला और पुणे बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने कहा था कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है और यह रकम मिलने के बाद वह बम धमाके को रोक देगा।

विज्ञापन

दो लाख रुपये देने पर नहीं करूंगा धमाका

साथ ही उसने दावा किया था कि वह खुद पुणे में बम धमाके को अंजाम देने वाला है। आरोपी ने फोन पर दावा किया कि उसके बम धमाका करने के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं। अगर उसे दो लाख रुपये मिल जाएंगे तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अंतिम इच्छा पूरी: एक प्यार का नगमा है...कैंसर पीड़ित ने तीन घंटे तक बजाई वायलिन, आंखों से छलके आंसू

Mumbai Police gets threat for blast in Andheri Kurla and Pune Jaunpur connection surfaced
जौनपुर के नेवढिया थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति यूपी के जौनपुर जिले का है। उसी आधार पर मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क किया। नंबर और लोकेशन आदि मिलने पर जौनपुर पुलिस ने गुरुवार रात  क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मारकर नेवढिया थाना क्षेत्र के ईटियाबीरी गांव से आरोपी दरवेश राजभर उर्फ राहुल पुत्र शारदा राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे तत्काल पैसा मिले इस लिए उसने ऐसा कृत्य किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जौनपुर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि मुंबई पुलिस के माध्यम से सूचना मिली थी। उसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम को भेजकर रात में आरोपी धर्मेश राजभर को गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

महज सातवीं तक पढ़ा है दरवेश

मुंबई के अंधेरी सहित तीन शहरों में बम धमाके की धमकी देने वाले दरवेश के पिता शारदा मजदूरी करते हैं। अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौता पुत्र दरवेश महज सातवीं तक पढ़ा है। उसके पिता ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के कारण दरवेस की पढ़ाई केवल सातवीं तक ही हो सकी। उसके बाद वह भी काम में हाथ बंटाने लगाया। बताया कि क्षेत्र के अन्य युवकों के साथ वह भी मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। करीब एक महीने पहले ही घर आया था। पिता ने बताया कि एक पुत्री की शादी कर चुके हैं। दूसरी दरवेश से छोटी है। अभी दरवेश की भी शादी नहीं हुई है।
threat call from Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed