फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband hanged from the noose after a wife

Mirzapur News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदे से लटक कर दी जान

Thu, 26 Oct 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Husband hanged from the noose after a wife
हलिया। थाना क्षेत्र के खोदाईपुर गांव में सोमवार को रात में बीमा के रुपये को लेकर पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने कच्चे मकान के बड़ेर में अपनी लूंगी के सहारे लगे फंदे में लटक कर जान दे दी। मंगलवार को सुबह फंदे पर लटका देख परिजन सकते में आ गए। इसकी सूचना परिवार के ही एक सदस्य ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोदाईपुर गांव निवासी शंभू (60) ने एलआईसी में अपना बीमा करवाया था। उसकी किश्त जमा नहीं कर पाने के कारण समय से पहले अपना बीमा तोड़ दिया। सोमवार की रात पत्नी त्रिजना देवी ने बीमा के रुपये कम मिलने की बात को लेकर पति से कहासुनी कर ली। इससे नाराज होकर शंभू ने ईंट से अपना सिर कूच लिया और देर रात परिजनों के सो जाने पर घर के पीछे वाले हिस्से में बड़ेर में लूंगी के लगे फंदे से लटक कर जान दे दी। मंगलवार को सुबह शंभू के छोटे पुत्र विजय ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे हलिया पुलिस व सीओ लालगंज मंजरी राव ने मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने शंभू की त्नी व छोटे पुत्र से घटना के संबंध में पूछताछ की। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शंभू से दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र विजय शंकर मुंबई में रहता है। छोटा पुत्र विजय घर पर रहता है। शंभू खेती व पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बीमा के रुपये को लेकर शंभू की उसकी पत्नी से सोमवार की रात कहासुनी हुई थी। पत्नी ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर पति ने ईंट से अपना सिर कूच लिया था और देर रात घर में सभी के सो जाने पर फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed