{"_id":"604a534f8ebc3ed8312d365d","slug":"husband-got-treatment-by-selling-goat-condition-deteriorated-mirzapur-news-vns5793711168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा बेचकर पति का कराया इलाज, बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा बेचकर पति का कराया इलाज, बिगड़ी हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा किए ऑपरेशन बाद मरीज की हालत और बिगड़ गयी। पुन: पहुंचने पर मरीज का इलाज करने के बजाय झोलाछाप ने मरीज समेत उसकी पत्नी को भगा दिया। पत्नी के मुताबिक बकरा बेचकर व जमीन गिरवी रखकर पति का इलाज कराया था।
पड़रिया कला निवासी 40 वर्षीय शंकर कोल पुत्र हिंगु कोल हाइड्रोसिल से परेशान था। वह इलाज के लिए दीपनगर पहुंचा तो एक क्लिनिक पर बैठे झोलाछाप ने शर्तिया इलाज का दावा कर 12 हजार रुपये में ऑपरेशन कर ठीक करने की बात कही। मरीज को झांसे में लेकर उसका ऑपरेशन कर दिया। 14 दिन भर्ती करने के बाद शंकर के अंडकोष में सड़न पैदा होने के बाद डॉक्टर ने मरीज और उसकी पत्नी को डांट- फटकार कर भगा दिया। पति की हालत को देखकर पत्नी ने बकरा बेचकर व खेत गिरवी रखकर पति का इलाज कराया। अभी भी इलाज चल भी रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित की पत्नी ने पटेहरा चौकी पर तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर कर खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। इस मामले में चौकी प्रभारी हवलदार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांचकर कार्यवाही की जाएगी।