फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband beat wife after fire, set her on fir in mirzapur

मिर्जापुर: झगड़े के बाद पति ने पत्नी की पिटाई कर किया आग के हवाले

Fri, 30 Apr 2021 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 30 Apr 2021 03:12 PM IST
सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहदी मोहल्ले की घटना 

विज्ञापन
Husband beat wife after fire, set her on fir in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर देहात कोतवाली के लोहदी  मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम को पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने उसकी पिटाई कर आग के हवाले कर दिया । बचाने के लिए उसके बच्चे गए तो उन्हें भी मारपीट कर भगा दिया। सूचना पर पड़ोसी और मायके के लोग पहुंचकर किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर आग बुझाई । उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने पति व जेठ जेठानी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा निवासी 45 वर्षीय सुनीता का विवाह देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहदी निवासी दरबारी से हुआ था। सुनीता लोहदी महावीर नेत्रालय अस्पताल में रसोईया का काम करती थी । बृहस्पतिवार की शाम को वह जब घर पहुंची तो पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद कमरे में बंद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।  मां की चीख सुनकर बच्चे बचाने पहुंचे तो पति ने उनकी भी पिटाई की। आस-पड़ोस के लोगों ने मायके वालों को सूचना दी । सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दरवाजा तोड़कर सुनीता को बाहर निकाला व आग बुझाई। आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा शिवकुमार ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर पति व जेठ जेठानी के खिलाफ जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed