{"_id":"5ecd49b08ebc3e908d604e90","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-mirzapur-news-vns526767961","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और सास ने गला दबाकर की थी हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और सास ने गला दबाकर की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव से लापता विवाहिता का शव प्रयागराज जिले के टोंस नदी में मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मंगलवार को हत्यारोपी पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी जेठ और एक अन्य पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पति और सास ने ही गला दबाकर विवाहिता की हत्या की थी।
क्षेत्र के भरपुरा गांव स्थित ससुराल से विवाहिता सीमा सोनी पत्नी संदीप उर्फ रिंकू सोनी 12 मई को भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में पति संदीप की तहरीर पर पड़री पुलिस ने 15 मई को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। विवाहिता के लापता होने के 12 दिन बाद उसका शव प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव के टोंस नदी में उतराया मिला। शव का शिनाख्त नहीं हो सका। मृतका के चाचा ने रविवार को मेजा जाकर फोटो और कपड़े के आधार पर उसका शिनाख्त करते हुए पड़री थाने में हत्या करने की तहरीर दिया। मामले में पुलिस ने पति, सास समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने सोमवार की शाम को भरपुरा चौराहे से हत्यारोपी पति संदीप उर्फ रिंकू सोनी व सास अनारकली को मंगलवार की सुबह घर से गिरफ्तार किया। पुलिस शव फेंकने में प्रयुक्त कार व तीन मोबाइल को बरामद किया। थानाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि 12 मई को गृह कलह में सास और पति ने गला दबाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद पति और जेठ लवकुश उसे लेकर मेजा के टोंस नदी में फेंक कर दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराया था।