{"_id":"64f3891d61a9a462340ea325","slug":"humra-ghare-aih-jarur-ho-hujur-mat-door-rahih-hamse-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-4918-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हमरा घरे अइह जरूर हो, हुजुर मत दूर रहिह हमसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हमरा घरे अइह जरूर हो, हुजुर मत दूर रहिह हमसे...
विज्ञापन
नगर के सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात परंपरागत तरीके से रतजग्गा के उपलक्ष्य में कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने गायन से लोगों का दिल जीत लिया। भगवान श्री बांकेबिहारी के भव्य श्रृंगार पर कजली महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार चुनार संजय सिंह ने भगवान बांकेबिहारी को माल्यार्पण दीप जलाया। कजली महोत्सव का आयोजन शासन स्तर पर लागू कराने के लिए मंदिर पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय ने पत्रक दिया। जिसके बाद खशबू ने मां सरस्वती वंदना से कजली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों ने आवाज का जादू बिखेरा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिव पूजन चौहान, द्वितीय स्थान अवधेश कुमार व तृतीय स्थान राम जनम भारतीय ने प्राप्त किया।
कजली महोत्सव कार्यक्रम में गायिका शानिया मैशुर ने कजली की मोहक प्रस्तुति हमरा घरे अइह जरूर हो, हुजुर मत दुर रहिह हमसे से सबका दिल जीत लिया। तो वहीं साहिल अली ने समस्याओं पर कजली की जालंधर प्रस्तुति की। अवनीश दुबे की मोहक कजली तीन लोक में सुंदर काशी ने श्रोताओं को मोहित किया। गरिमा यादव, कोमल पुजारी, की कजरी भी सराही गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ज्योतिष पं चंद्रमौली त्रिपाठी ने कहा कि इस मोहन प्रस्तुति और विद्या का सम्मान खुले मंच से करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार प्रजापति ने किया। कजली महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पारसनाथ केशरी, अमरेश चंद्र पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, सालिकराम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।