फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Human organs found thrown in the field in sacks

Mirzapur News: बोरों में रखकर खेत में फेंके मिले मानव अंग

Wed, 28 Aug 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Human organs found thrown in the field in sacks
कछवां। थाना क्षेत्र के बाॅर्डर पर स्थित कनक सराय गांव में सोमवार को दो बोरों में मानव अंग मिले। ग्रामीणों की सूचना पर कछवां और राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को दो जिलों के बीच बाॅर्डर का मामला बताकर टाल दिया गया। ग्रामीणों द्वारा दबाव बनाए जाने पर मंगलवार को राजातालाब पुलिस दोनों बोरों को कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई। पुलिस बोरे में क्षत-विक्षत मानव अंग होने की आंशका के मद्देनजर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गोरही गांव के लोग सोमवार को सुबह कनकपुर की तरफ गए थे। उस दौरान नवाब मिश्रा के खेत में पड़े दो बोरों से दुर्गंध आने पर लोगों को आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर फोन कर दी। इसके बाद कछवां पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले जानवर का शव होने की आशंका हुई। इसके बाद फोटो खींचकर जानकारी ली तो मानव अंग होने की आशंका हुई। दो जिलों मिर्जापुर और वाराणसी के बॉडर का मामला होने के कारण पुलिस बोरों को ले जाने से बचती रही। कनकपुर बाॅर्डर का गांव है। आधा खेत वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र और आधा कछवां थाने में पड़ता है। कछवां और राजातालाब पुलिस ने बाॅर्डर का मसला बताकर एक दूसरे पर शव ले जाने का दबाव बनाया। सोमवार को पुलिस बोरों को नहीं ले गई। जब ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव बनाया तो राजातालाब थाने की पुलिस ने बोरे में रखे मानव अंग को मंगलवार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जहां बोरे मिले वह क्षेत्र राजातालाब थाना क्षेत्र में था। राजातालाब पुलिस बोरे को जांच पड़ताल के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed