फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   huge crowd of devotees gathered in Vindhyachal visited the mother on navaratri

विंध्याचल में उमड़ा भक्तों का सैलाब: नवमी तिथि पर किए मां के दर्शन, जयकारे से गूंजा परिसर; सुरक्षा दुरुस्त

Sun, 06 Apr 2025 11:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

नवरात्रि के अवसर पर मां विंध्याचल मंदिर में भक्तों का जमावड़ा रहा। मंदिर की सीढि़यों से लेकर छतों तक भक्त अपनी भक्ति में तल्लीन रहे। मंदिर के आसपास सुरक्षा के बाबत पुलिस भी तैनात रही।

विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in Vindhyachal visited the mother on navaratri
मां विध्यवासिनी के विभिन्न स्वरूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल धार्मिक नगरी में चल रहे चैत्र नवरात्र की महानवमी को माता विंध्यवासिनी देवी के श्रीचरणों में बड़े ही श्रद्धाभाव से शीश झुकाकर मंगलकामना की। भोर में मंगला आरती के उपरांत देवीधाम में पहुंचे भक्तों ने विधिवत दर्शन पूजन किए। 

विज्ञापन




तरह-तरह के फूलों व स्वर्ण आभूषणों से माता का किया गया भव्य शृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। घंट-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा व माता के जयकारे से पूरा विंध्याचल धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र की महानवमी तिथि पर जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी धाम में आस्थावानों का रेला लगा रहा। मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर अनवरत चलता रहा। गंगा में स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धादु मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के गुंबद का परिक्रमा की

मंदिर के बाहर विंध्य की गलियों में कतार में खड़े नर-नारी माता का जयकारा लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़े जा रहे थे। मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर माता का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्घि की कामना की।

नवरात्र के आखिरी दिन मंदिर के गुंबद का परिक्रमा करने एवं हवन कुंड में आहुतियां डालने के लिए लोग आतुर दिखे। मंदिर की छत पर जगह-जगह आसन पर बैठकर साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए। 

भक्तों ने विंध्यधाम में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश झुकाया। मां का दर्शन-पूजन करने के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य कमाया। 

त्रिकोण परिक्रमा के दौरान पहाड़ पर भक्त मां काली, मां अष्टभुजी देवी, मां तारा देवी एवं राधा-कृष्ण मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया। देवी धामों में उमड़ी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। वहीं स्काउट-गाइड व श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण भक्तों की सेवा में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed