फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Household items including bikes burnt to ashes due to fire

आग से बाइक सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Household items including bikes burnt to ashes due to fire
हलिया। महादेव मुहल्ले में शुक्रवार की दोपहर कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के महादेव मोहल्ला निवासी शिवदुलारे मौर्य के कच्चे मकान में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। घटना के समय घर वाले गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। कच्चे मकान की ओर से तेज लपटें देखकर ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ व ग्राम प्रधान भटवारी राजेश कुमार मौर्य मौके पर पहंचे। ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। लेकिन आग इतनी विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई । लेकिन फायर ब्रिगेड के आने तक सब कुछ जल चुका था। अग से घर के अंदर रखा मोटरसाइकिल, साइकिल, ठेला, कपड़ा, भूसा, 30 बोरी धान, 5 क्विंटल गेहूं, चावल,आदि सामान जलकर राख हो गया। आग से बचाव व रोकथाम के लिए ग्रामीणों ने थाना परिसर में एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग किया, पर आज तक फायर ब्रिगेड की गाडी़ थाना स्तर पर उपलब्ध नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed