{"_id":"6adfa3ed2b5f3e28870f1941","slug":"national-wrestling-championship-begins-wrestlers-weighed-in-on-the-first-day-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-163870-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन हुआ पहलवानों का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन हुआ पहलवानों का वजन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जुटेंगे देशभर के पहलवान, विजेताओं को मिलेगा लाखों का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कछवां। श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान, अखाड़ा में तीन दिवसीय श्री मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन हिस्सा लेने वाले पहलवानों का वजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के पुरुष और महिला पहलवान अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों के अनुसार मुकाबला करेंगे।
आयोजक पूर्व पुलिस महानिदेशक राम नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के टाइटल कुश्ती में ओपी राय गोल्ड कप पुरुष वर्ग (85 किलोग्राम से अधिक) और आशा नायक गोल्ड कप महिला वर्ग (62 किलोग्राम से अधिक) के विजेता को एक-एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, कामेश्वर यादव सिल्वर कप पुरुष वर्ग और रामकुंवर देवी सिल्वर कप महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये निर्धारित है।
इसके अलावा पुरुषों के 57, 65, 70, 79, 86 और 97 किलोग्राम तथा महिलाओं के 50, 57, 62, 68 और 72 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती होगी। इन वर्गों में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पांच हजार और तृतीय पुरस्कार 2500 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
बताया कि संस्थान लंबे समय से पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां भारतीय खेल प्राधिकरण से संबद्ध प्रशिक्षण व्यवस्था भी संचालित है। संस्थान की ओर से खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। आयोजक ने खेल प्रेमियों और क्षेत्रीय लोगों से प्रतियोगिता में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। एसएनएस कोच विवेक यादव ने बताया कि पहले दिन सिर्फ वजन हुआ है। जिसमें 20 महिला पहलवान एवं 15 पुरुष पहलवान शामिल है, हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर एवं उत्तर प्रदेश पुलिस से पहलवान शामिल होंगे।