फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hotels are being investigated to find shooters

शूटरों की तलाश के लिए होटलों की हो रही जांच

Wed, 23 Dec 2020 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Hotels are being investigated to find shooters
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बेलहरा मोड़ पर एक माह पूर्व राजेश यादव हत्याकांड में फरार चल रहे शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आजमगढ़, प्रयागराज, धनबाद आदि क्षेत्रों में तलाश कर रही है। इसके अलावा शूटर जिले में किसी होटल में रुके थे। इसके लिए कटरा कोतवाली और विंध्याचल क्षेत्र के होटलों की जांच की जा रही है। पुलिस को अभी ये पता नहीं चल सका है कि किसी होटल में रुके थे। पुलिस सभी होटलों की तलाश की उसके सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि वे कौन थे।
विज्ञापन

हरदी खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेश यादव की 20 नंवबर को घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने बाबू खान, कपिल चौबे व उसके पुराने चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में अखिलेश दुबे व हत्या करने वाले दोनों शूटर फरार चल रहे है। मामले में पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने के लिए फर्जी सिम उपलब्ध कराने के आरोप में दुकानदार दीपचंद मौर्या, प्रदीप कुमार के बाद हत्या में शूटरों को असलहा व मोटरसाइकिल मुहैया कराने वाले आरोपी रॉबिन सिंह निवासी मुरहु गद्दोपुर फाफामऊ थाना कोराव को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी ने बताया कि शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम आजमगढ़, प्रयागराज और धनबाद में गई है। जिले में शूटर किसी होटल में रुके थे। उसकी छानबीन की जा रही है। कटरा कोतवाली और विंध्याचल के होटलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed