{"_id":"56f6d5914f1c1ba42ff14ddd","slug":"home-secretary-inspection-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों की अनदेखी पर गृह सचिव की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों की अनदेखी पर गृह सचिव की फटकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
गृह सचिव ने किया निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने शनिवार को जिले के कछवां और अहरौरा में निर्माणाधीन पुलिस आवास तथा अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप भवन व थाने नहीं बनाए जाने पर राजकीय निर्माण विभाग समेत अन्य संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि अब कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
कछवां सवांददाता के अनुसार गृह सचिव मणिप्रसाद मिश्र शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कछवां पहुंचे। नवनिर्मित पुलिस आवास का निरीक्षण किया। अधूरे आवास को देखकर राजकीय निर्माण विभाग के अवर अभियंता एमएस खान को फटकार लगाते हुए भवन में लगे प्रवेश द्वार को और ऊंचा कराने का निर्देश दिया। भवन में लगी खिड़की में शीशा न लगे रहने के कारण तुरंत ठीक कराने को कहा। पानी की टंकी घटिया कंपनी का लगाने पर बदलने का निर्देश दिया। शौचालय में दरवाजा न लगने और गंदगी पर फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
अहरौरा संवाददाता के अनुसार नक्सल प्रभावित बार्डर इलाकोें में शुमार अहरौरा थाने के अष्टकोणीय भवन का भी गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने निरीक्षण कर 15 अप्रैल तक भवन को तैयार कर अहरौरा थाने को शिफ्ट करने का आदेश दिया। जांच के दौरान सुरक्षा खामियां बड़े पैमाने पर नजर आईं। दुर्गाजी पहाड़ के पास नवनिर्मित थाने की जांच के दौरान गृह सचिव ने निर्माण इकाई की लापरवाही व खामियों पर बिफर पड़े। बिना बिजली के नवनिर्मित थाने को हैंडओवर करने से पूर्व इस्टीमेट बनवाकर पुलिस हेडक्वार्टर भेजने का निर्देश दिया।