फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Minister amit shah lay foundation stone of Vindhya Corridor in vindhyachal mirzapur CM Yogi will also present in there

मिर्जापुर: कल विंध्य कॉरिडोर की नींव रखेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

Sat, 31 Jul 2021 11:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Jul 2021 11:05 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह एक अगस्त यानी रविवार को कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। गृह मंत्री जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
Home Minister amit shah lay foundation stone of Vindhya Corridor in vindhyachal mirzapur CM Yogi will also present in there
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विंध्य कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास, सीएम योगी भी होंगे मौजूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी एक अगस्त को मिर्जापुर जिले में दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। दरबार में विंध्य कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे और जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही रोपवे का लोकार्पण व विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद 2:40 बजे देवरी हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:45 तक जनपद में रहेंगे।

विज्ञापन


आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एक अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर जीआईसी के जनसभा स्थल पर बैठक कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि वीवीआईपी का आगमन एक अगस्त को 2:40 बजे देवरी हेलीपैड पर होगा तथा 4.45 बजे तक जनपद में रहेंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम मिर्जापुर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर आएंगे। इनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गया है। पत्र के अनुसार हेलीपैड से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन और विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिर परिसर


केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर विंध्याचल मंदिर परिसर और जीआईसी ग्राउंड में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर का आकर्षण देखते ही बन रहा है। पूरे दिन कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

जीआई क्राफ्ट से होगा गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का अभिनंदन 
केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का अभिनंदन जीआई क्राफ्ट से किया जाएगा। पद्मश्री सम्मानित जीआई विशेषज्ञ डॉ रजनीकांत ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह के अवसर पर देश के गृह मंत्री अमितशाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन काशी के मास्टर शिल्पियों के द्वारा तैयार हस्तशिल्प से होगा। तैयार उत्पादों को विंध्याचसल मंडल के आयुक्त को दिया जा चुका है।

कैलिग्राफी विधि से लाल रेशमी धागे का प्रयोग करते हुए अंगवस्त्रम तैयार किया गया है जिसमें एम्ब्रियोडेरी किया गया है जिस पर मां का नाम लिखा है। साथ ही मंदिर आकृति का ध्वज बना है। स्मृति चिह्न के रूप में मेटल रिपोजी क्राफ्ट में माता विंध्याचल देवी की मूर्ति को उभार कर बनाया गया है और मीनाकारी का प्रयोग किया गया है। यह दोनों क्राफ्ट बनारस सहित मिर्जापुर जनपद की भी बौद्धिक संपदा में शुमार है और विकास के नए आयाम में अपनी भूमिका निभाएंगी। मंडलायुक्त के निर्देश पर इसे तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed