फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   History sheeter reached the mirzapur police station with a placard of crime

मिर्जापुर: नहीं करेंगे अपराध की तख्ती लेकर थाने पहुंचे 7 हिस्ट्रीशीटर, कहा- हमें सुधरने का मौका दीजिए

Thu, 31 Mar 2022 12:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2022 12:28 PM IST
सार

मिर्जापुर पुलिस जिले के अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट आदि में कार्रवाई कर रही थी।  इसका असर रहा कि बुधवार को सात हिस्ट्रीशीटरों ने सरेंडर किया। आगे कोई अपराध न करने की तख्ती हाथ में लेकर वो थाने पहुंचे। 

विज्ञापन
History sheeter reached the mirzapur police station with a placard of crime
नहीं करेंगे अपराध की तख्ती लेकर थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में कटरा कोतवाली के चार और शहर कोतवाली के तीन हिस्ट्रीशीटर बुधवार को आगे कोई अपराध न करने की तख्ती हाथ में लेकर शहर कोतवाली में हाजिर हुए।  इस दौरान शहर कोतवाली में एएसपी सिटी संजय वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय मौजूद रहे। सातों हिस्ट्रीशीटर ने कहा कि अब हम अपराध नहीं करेंगे। अब हमें सुधरने का मौका दिया जाए।

विज्ञापन


शहर और कटरा कोतवाली में अपराध करने वाले हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। हिस्ट्रीशीटरों के ऊपर लूट, चोरी, नकबजनी, समेत अन्य कई मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट आदि में कार्रवाई कर रही थी।

विज्ञापन

अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

इसके लिए पुलिस ने कई अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला। इसका असर रहा कि कटरा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर कृष्णा अग्रहरि निवासी डंकीनगंज, शिवम सोनी निवासी गणेशगंज, दयाशंकर निवासी गणेशगंज, मनोज भारती और शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर आद्या संतोष और सोनू बुुधवार दोपहर में आगे अपराध न करने और सुधरने की कसम खाते हुए शहर कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी हिस्ट्रीशीटरों ने हाथ में तख्ती लिया था। जिस पर लिखा था कि अब हम अपराध नहीं करेंगे। अब हमें सुधरने का मौका दिया जाए। एएसपी सिटी संजय कुुमार वर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते हिस्ट्रीशीटर ने थाने में आकर सुधरने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed