मिर्जापुर: अपराध न करने की क्षमा याचना करते थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, चालान कर छोड़ दिया गया
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते हिस्ट्रीशटरों ने थाने में प्रस्तुत होकर अब अपराध नहीं करने की याचना करते हुए सुधरने के लिए मौका मांगा है
विस्तार
शहर कोतवाली में हाजिर हुए हिस्ट्रीशीटरों में 11 कोतवाली शहर और तीन कोतवाली कटरा के क्षेत्र के हैं। इनमें विक्की यादव निवासी अहिराम गली घंटाघर, रोहित मौर्या निवासी मछली का पुल घंटाघर, शंकर यादव निवासी अहिरान गली, विष्णु चौरसिया निवासी वासलीगंज, गणेश यादव निवासी मछली का पुुल, दिनेश यादव, मो. पिंटू निवासी बेनीबाबू की गली, प्रमोद सोनकर निवासी मछली का पुल, महेश यादव, राजेश कुमार यादव निवासी बेनीबाबू की गली, मन्नु यादव निवासी मछली का पुल और कटरा कोतवाली क्षेत्र के नियाज अहमद निवासी इमामबाड़ा, एकलाख अहमद निवासी देवपुरवा, राजेश यादव निवासी बाग कुंजल गिरी शामिल हैं।
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते हिस्ट्रीशटरों ने थाने में प्रस्तुत होकर अब अपराध नहीं करने की याचना करते हुए सुधरने के लिए मौका मांगा है। पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। जिसका असर है कि अपराधी थाने में हाजिर हो रहे हैं।
थाने के बाहर बाइक छोड़कर भागे चोर
पुरोहित की चोरी गई बाइक को चोर जिगना थाना के पास खड़ी करके फरार हो गए। शनिवार की सुबह पुलिस ने बाइक को कब्जे मे लेकर पुरोहित को सुपुर्द कर दिया। जिगना थाना क्षेत्र के पंडितपुर नरोइया गांव निवासी पंडित उमेश कुमार पांडेय बृहस्पतिवार को इसी थाना क्षेत्र के राजमन बघौरा गांव निवासी बंधू राम बिंद के यहां आई बारात में लड़की की शादी कराने गए थे।
शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े तीन बजे भोर विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने पर बाइक के पास गए तो बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने जिगना थाने मे बाइक चोरी होने की सूचना दिया। पुलिस उसी समय से सक्रिय होकर छानबीन मे जुटी गई।
चोर पुलिस से बचने के लिए बाइक का नम्बर प्लेट व शीशा निकाल कर शुक्रवार की देर रात थाने के बाहर चहार दिवारी के पास गोनौरा मार्ग पर खड़ी कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि बाइक की तलाश के लिए कई जगह सीसी टीवी कैमरा आदि खंगाला गया था। चोर घबराकर बाइक को थाने के पास खड़ी करके भाग गया।