फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hire a lab technician

लैब टेक्निशियन की सेवा ली जाए

Tue, 05 May 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hire a lab technician
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित खाद्य विभाग परिसर में मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक में कोविड- 19 की जांच के लिए प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन की सेवा लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखकर पूर्व से प्रशिक्षित एवं बेरोजगार लैब टेक्निशियन को अवसर प्रदान करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने 50 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को इस जांच के लिए रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मांग की गई कि महिला हेल्पलाइन 181 में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन के भुगतान की भी मांग की गई। आरोप लगाया गया कि महिला कल्याण विभाग के निदेशक बार बार वेतन भुगतान का आदेश तो दे रहे हैं लेकिन भुगतान हो नहीं रहा है। नौ माह से बकाए वेतन के शीघ्र ही भुगतान की मांग की गई। इस अवसर पर कमल कुंज चौबे, प्रभाशंकर आजाद, लालसाहब बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed