फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hip transplant done in hospital for the first time

Mirzapur News: पहली बार अस्पताल में हुआ कूल्हे का प्रत्यारोपण

Sun, 30 Apr 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hip transplant done in hospital for the first time
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन होने के बाद मंडलीय अस्पताल में पहली बार कुल्हे का प्रत्यारोपण किया गया है। एक समय था कि बड़े ऑपरेशन के लिए लोगों को जिले से बाहर जाना पड़ता था। मेडिकल काॅलेज बनने के बाद विशेषज्ञ डाॅक्टरों के आने के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ी हैं। इसके बाद कई जटिल ऑपरेशन हुए।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को पहली बार पूरे कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। ट्रामा सेंटर के नोडल व वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी 23 वर्षीय मो. अली को कूल्हे में समस्या थी। इस कारण वे चल नहीं पा रहे थे और दर्द से पीड़ित थे। उनका कूल्हा खराब हो गया था। तीन दिन पहले अस्पताल में आए थे। उन्हें भर्ती कर जांच की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। प्रत्यारोपण करने वाली टीम में डाॅ. राजकुमार, डाॅ. प्रतीक पाठक, डाॅ. रामकृत, डाॅ. करिश्मा व डाॅ. अनूप शामिल थे। प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने कूल्हे का प्रत्यारोपण करने वाली टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed