{"_id":"674ef43379018805d605ee18","slug":"hindu-raksha-samiti-raised-its-voice-appealed-to-come-forward-to-protect-the-hindus-of-bangladesh-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : हिंदू रक्षा समिति ने उठाई आवाज, बंग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : हिंदू रक्षा समिति ने उठाई आवाज, बंग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आने की अपील
Tue, 03 Dec 2024 05:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:36 PM IST
सार
बंग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार की सूचना ने आवाज उठाने पर मजबूर कर दिया है। हिंदू रक्षा समिति ने आवाज उठाई और पदयात्रा निकाली गई और उसके बाद जनसभा में तब्दील हो गई। मंच से आह्वान कर आवाज उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा समिति के लोग आवाज उठाते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को हिंदू रक्षा समिति की ओर आवाज बुलंद कर हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर घंटाघर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने आह्वान किया कि हिंदुओं की रक्षा के लिए लोग आवाज उठाएं व आगे आएं।
इस अवसर पर संयोजक अनुपम महाराज, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य थे।