फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Higher Secondary Tiera and Primary School Patharaura Overall Champion

Mirzapur News: उच्च माध्यमिक तियरा तथा प्राथमिक विद्यालय पथरौरा ओवर ऑल चैंपियन

Sun, 27 Oct 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Higher Secondary Tiera and Primary School Patharaura Overall Champion
अदलहाट। आदर्श इंटर काॅलेज के मैदान में शनिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नरायनपुर ब्लॉक के गरौड़ी न्याय पंचायत के 10 प्राथमिक तथा चार उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय तियरा तथा प्राथमिक विद्यालय पथरौरा ओवर ऑल चैंपियन रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पथरौरा के वसीम प्रथम व सूर्य प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खरखसीपुर के लद्दू राव प्रथम व पथरौरा के वसीम द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पथरौरा प्रथम व मूसेपुर द्वितीय, लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय पथरौरा के आफताब प्रथम व खरखसीपुर के लद्दू राव द्वितीय स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा के आनंद प्रथम व बरेंव के आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व कंपोजिट विद्यालय तियरा प्रथम व बरेंव द्वितीय, लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरेंव के प्रभाकर प्रथम व आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर पर 50 व 100 मीटर दौड़ में अपेक्षा पथरौरा प्रथम, प्रीति बरेंव द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गौरही प्रथम व बरेंव द्वितीय, लंबी कूद में अपेक्षा पथरौरा प्रथम व नाजिया गरौड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा की प्रीती प्रथम, रानू द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय अदलहाट प्रथम व बरेंव द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा की प्रीति प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदलहाट की सोनम द्वितीय स्थान पर रहीं। इससे पहले वरिष्ठ शिक्षक कौशल कुमार सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed