फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High voltage wire fell, young man died after getting hit, wire has fallen twice before also

Mirzapur News: हाईवोल्टेज तार गिरा, चपेट में आने से युवक की मौत, दो बार पहले भी गिर चुका है तार

Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
High voltage wire fell, young man died after getting hit, wire has fallen twice before also
नरायनपुर/ मिर्जापुर। अदलहाट थाना केे बैकुंठपुर गांव के सामने बाइपास ओवर ब्रिज के पास से गुजरा हाईवोल्टेज तार शौच कर रहे युवक पर गिरा और उसकी मौत हो गई। तार पहले भी दो बार टूटकर गिर चुका है। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। क्षेत्र के भभुआर ग्राम निवासी गुड्डू सोनकर (30) की नरायनपुर बंद रेलवे फाटक के पास मुर्गे की दुकान थी। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के थोड़ी देर बाद शौच लगने पर बाइक से ओवर ब्रिज के पास के पास गया। बाइक खड़ा करके ब्रिज उस पार गंगा नहर सैफन के पास शौच के लिए बैठ गया। तभी हाईवोल्टेज तार टूटकर उसके ऊपर गिरा। वह झुलसने लगा। पास ही गंगा नहर में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने पत्थर फेंक कर बचाने का प्रयास किया तब तक मौत हो गयी। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि हाईवोल्टेज तार के चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed