{"_id":"64c0c082380735c19e03f463","slug":"high-tension-electric-current-landed-in-a-bus-carrying-visitors-eight-scorched-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बस में उतरा हाइटेंशन बिजली का करंट, आठ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बस में उतरा हाइटेंशन बिजली का करंट, आठ झुलसे
Wed, 26 Jul 2023 12:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:13 PM IST
सार
बस में उतरे बिजली के करंट से चालक समेत आठ तीर्थयात्री झुलस गए। दर्शनार्थियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान भटपुरवा शिव गोविंद चौरसिया तथा सेमरा कला निवासी राकेश तिवारी ने सरकारी एंबुलेंस मंगाकर झुलसे हुए दर्शनार्थियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया भेजवाने के बाद ड्रमंडगंज पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
बिजली का करंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा बबुरा कला मार्ग पर स्थित सेमरा पानी टंकी के पास बुधवार को दर्शनार्थियों को लेकर जा रही एक बस सड़क के किनारे से निकल रहे हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: कारगिल जवानों की शहादत बनीं युवाओं की प्रेरणा, हजारों ने चुनी सेना, गौरव से भर देगी कहानी
विज्ञापन
जिससे बस में उतरे बिजली के करंट से चालक समेत आठ तीर्थयात्री झुलस गए। दर्शनार्थियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान भटपुरवा शिव गोविंद चौरसिया तथा सेमरा कला निवासी राकेश तिवारी ने सरकारी एंबुलेंस मंगाकर झुलसे हुए दर्शनार्थियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया भेजवाने के बाद ड्रमंडगंज पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन