फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High speed Scorpio entered the house, one dead, two injured

Mirzapur News: तेज रफ्तार स्काॅर्पियो घर में घुसी, एक की मौत, दो घायल

Fri, 25 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
High speed Scorpio entered the house, one dead, two injured
जमुई। क्षेत्र के जमुई ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार स्काॅर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराते हुए एक घर में घुस गई। हादसे में घर के पास खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिला समेत दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे से गुस्साए लोगों सड़क जाम कर दी। दो घंटे बाद एसडीएम चुनार के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। मृतक के बेटे यश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्काॅर्पियो चालक के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो जमुई की तरफ से चुनार जा रही थी। जमुई ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बाईं पटरी पर खड़े तीन लोगों को चपेट में लेते हुए अरुण विश्वकर्मा के मकान में जा घुसी। वाहन की चपेट में आने से चुनार के टम्मल पट्टी निवासी मंगला जायसवाल (40) की मौत हो गई। वहीं, सरस्वती (32) और राजू प्रजापति (45) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी चुनार ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने राजू को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक अभय यादव भाग गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गुस्साए लोगों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमुई-चुनार मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम चुनार राजेश वर्मा और सीओ चुनार मंजरी राव के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आरोपी के घर पहुंच गए लेकिन पुलिस के समझाने पर अंतिम संस्कार करने चले गए। सीओ ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed