फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Herdsman dies after drowning in water.

Mirzapur News: पानी में डूबने से चरवाहे की मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Herdsman dies after drowning in water.
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र चौकी चक गंभीरा अंतर्गत गांव बहेरा निवासी राजाराम (60) की जरगो नदी में मवेशी को निकालते समय डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बहेरा गांव निवासी राजाराम प्रतिदिन की तरह शनिवार दोपहर में भैंस चराने के लिए घर के एक किमी दूरी पर जरगो नदी के किनारे गए थे। भैंस चरते- चरते नदी के पार चली गई। भैंस को वापस लाने के लिए राजाराम नदी में उतरे। जैसे ही किनारे पहुंचने वाले थे। गहरे पानी में डूब गए। पास में खेती कर रहे किसान डूबता देखकर नदी में कूदा पर राजाराम को बचा नहीं सका। बहेरा गांव के ग्राम प्रधान जयप्रकाश को सूचना दी। सूचना पाते ही गांव के लोगों के साथ ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। पानी में खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद शव मिला। परिजन रोते- रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि भैंस को नहलाने के लिए नदी की तरफ लेकर गए थे। नदी में भैंस उतर गई। उसे निकालने उतरे वृद्ध की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed