फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Held hostage in the tehsil, colleagues freed him, then the accountant saved his life by running to the SDM court.

Mirzapur News: तहसील में बनाया बंधक, साथियों ने छुड़वाया तो लेखपाल ने एसडीएम कोर्ट में भागकर बचाई जान

Tue, 31 Mar 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Held hostage in the tehsil, colleagues freed him, then the accountant saved his life by running to the SDM court.
मड़िहान तहसील में हंगामा करते ग्रामीण, स्रोत संवाद
-300 ग्रामीणों का मड़िहान तहसील में हंगामा, लेखपाल ने दी थाने में तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावां, मिर्जापुर। मड़िहान तहसील परिसर में सोमवार को रैकरी गांव से आए करीब 300 ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रसूखदारों पर भी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद लेखपाल मनोज कुमार सिंह को बंधक बनाने बना लिया, साथियों के छुड़वाने पर लेखपाल ने एसडीएम कोर्ट में भागकर जान बचाई। लेखपाल ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें दो नामजद और एक अज्ञात है।

रैकरी गांव के लेखपाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शौचालय के नाम पर 5.055 हेक्टेयर (19.96 बीघा) जमीन है। जहां ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति रामकेश बिंद मकान बनवा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर शनिवार देर रात 10 बजे पुलिस बल के साथ ढलाई का काम रुकवा दिया था। इसके बाद खुन्नस खाए प्रधान पति ने सोमवार को 300 ग्रामीणों के साथ आकर तहसील परिसर में हंगामा मचाया। गांव के जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए। बताया कि चार वर्ष पहले ही गांव में शौचालय की जमीन पर कब्जे के मामले में लगभग 135 लोगों पर 122 बि का मुकदमा लंबित है। वहीं तहसील परिसर में पहुंची भीड़ ने क्षेत्रीय लेखपाल को देखते ही पकड़ कर बंधक बना लिया। वही मौके पर पहुंचे साथी लेखपालों ने किसी तरह छुड़ाया तो भीड़ पीछे हटने का नाम भी नहीं ले रही थी। उपजिलाधिकारी के चल रहे कोर्ट रुम में लेखपाल ने घुसकर जान बचाई। उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह ने बताया कि लेखपाल के साथ बदसलूकी और जरूरी दस्तावेज क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ मड़िहान थाने पर तहरीर लेखपाल दी गई है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed