फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Heat broke five year's record, mercury reached 47

Mirzapur News: गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकाॅर्ड, 47 पर पहुंचा पारा

Wed, 29 May 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Heat broke five year's record, mercury reached 47
मिर्जापुर। नौतपा के चलते गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। चुनाव के माहौल के बावजूद मंगलवार को दोपहर बाद सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा दिखा। तेज धूप में आसमान से अंगारे बरस रहे थे। तेज धूप के चलते लोग सुबह नौ बजे के बाद से ही घरों में कैद रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को दोपहर में चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम 47 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जो औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। तापमान में वृद्धि से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। चुनावी सरगर्मी के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। जो निकले, वे फुल बांह की शर्ट आदि कपड़े में निकले। खुले वाहन पर यात्रा करना मुश्किल हो रहा था। रोडवेज की बसों में टूटी खिड़कियों के पास बैठे यात्री लू के थपेड़ों से बेहाल रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी, कूलर और पंखें की मांग बढ़ गई है। जिले में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री भी बढ़ गई है। मंगलवार की शाम तेलियागंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, आर्य कन्या रोड स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह तथा मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed