फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Heaps of garbage on the roads, responsible careless

सड़कों पर लग रहा कूड़ों का ढेर, जिम्मेदार लापरवाह

Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage on the roads, responsible careless
नगर में इन दिनों प्रकाश पर्व की तैयारी चल रही है। लोग अपने घरों की रंगाई- पोताई कराकर कूड़ा करकट सड़कों पर निकाल दे रहे हैं। लेकिन कूड़े का उठान न हो पाने की वजह से मुहल्लों में गंदगी व बदबू की समस्या आम हो गयी है। यही वजह है कि इन दिनों सड़क पर अधिक गंदगी दिखाई दे रही है। प्रकाश पर्व पर अब मात्र 10 दिन से भी कम का समय रह गया है। लोगों की तैयारी में तेजी आई है। आमतौर पर अधिकांश हिंदू परिवार दीपावली के पहले ही अपने घरों का रंग- रोगन कराते हैं। साथ ही मरम्मत भी कराते हैं। इसलिए सड़कों पर इस प्रकार के मलबों का ढेर अधिक दिखायी दे रहा है। हालांकि नगर पालिका की ओर से इस प्रकार के मलबों का निस्तारण तीन दिनों के अंदर करने का निर्देश है लेकिन पर्व की तैयारी में लगे लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई सार्वजनिक स्थानों पर रात के अंधेरे में भी कूड़ा फेंक दिया जाता है। बरियाघाट के पास, पुराना विकास भवन के पास, ब्रह्मचारी के कुआं के पास ऐसी ही स्थिति है। कई जगहों पर काफी दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। आमतौर पर नगर में इन दिनों 42 टन कूड़ा निकलता है। इस समय यह बढ़कर लगभग 50 टन हो गया है। लेकिन उठान इसके सापेक्ष बहुत कम हो रहा है। गंदगी से आम लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed