फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health Department hires 2400 employees in academic work

शैक्षिक कार्य में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया 2400 कर्मचारी

Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Health Department hires 2400 employees in academic work
मिर्जापुर। वैश्विक महामारी के दौरान जनपद में कक्षा एक से कक्षा आठ तक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित रखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लाक डाउन, अनलाक की अवधि में मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत दूरदर्शन, आकाशवाणी, व्हाट्स-एप एवं दीक्षा एप के माध्यम से शैक्षणिक कार्यक्रम चलाया जा रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक विजय विश्वास पंत ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी को निर्देश दिया है कि मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला कार्यक्रम की आउटरीच बढ़ाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के फ्रंट लाइन वर्कर, आशा बहुएं, एएनएम के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों तक पहुंचाने व प्रेरित किया जाए। मिशन निदेशक का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रथम पंक्ति की कार्यकत्रियों, आशा व एएनएम द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ई-पाठशाला कार्यक्रम की जानकारी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों व बच्चों तक पहुंचाकर उन्हें कार्यक्रम से जुड़ने हेतु प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि वैश्विक महामारी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से कक्षा आठ तक शिक्षा पा रहे छात्र-छात्राओं की शैक्षाणिक गतिविधियों में प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिये गर्मी की छुट्टी की अवधि में मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला का वृहद कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed