मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को टीबी मुक्त 210 ग्राम पंचायत के प्रधानों को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया। इसमें तीन वर्ष तक के टीबी मुक्त वाल चार प्रधानों को गोल्ड मेडल और दो वर्ष तक के टीबी मुक्त 54 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सिल्वर मेडल व शेष प्रधानों को सीडीओ विशाल कुमार ने कांस्य पदक और बापू की प्रतिमा भेंट की।
सिटी से प्रधान बिहारी मुनीश कुमार, देवापुर पचवल की प्रधान हिरन सोनकर, नरायनपुर ब्लॉक के बगही के प्रधान रेशू पटेल सहित अन्य शामिल रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ मुकेश प्रसाद ने बताया कि टीबी मुक्त 210 गांव के प्रधानों को सम्मानित किया गया।
इसमें तीन वर्ष तक टीबी मुक्त वाले चार गांव के प्रधान को गोल्ड मेटल, दो वर्ष तक टीबी मुक्त वाले 54 प्रधानों को सिल्वर मेडल और शेष प्रधानों को ब्रॉंज मेडल के रूप में बापू की प्रतिमा भेंट की है। इस दौरान सीएमओ डॉ सीएल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ मुकेश प्रसाद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल ओझा सहित अन्य मौजूद रहे।