{"_id":"68891d773869819a550d91df","slug":"headmaster-suspended-on-charges-of-embezzlement-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-137531-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गबन के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गबन के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
मड़िहान। पटेहरा विकास खंड के सहरसा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई मध्याह्न भोजन योजना में 12 लाख रुपये गबन के आरोप में की गई है।
प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना में 12 लाख रुपये का गबन किया है। इसको देखते हुए बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था। विभागीय जांच में उनके दावों व तथ्यों के आधार पर उनको बहाल कर दिया गया था।
ग्रामीणों ने फिर से मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को फिर से निलंबित कर दिया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।