{"_id":"6141b3018ebc3ef9751a5e78","slug":"headmaster-molestation-girl-student-case-filed-against-him-in-molested-and-scst-act-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: प्रधानाध्यापक ने पानी मंगाने के बहाने पास बुलाकर छात्रा से की छेड़छाड़, छेड़खानी और एससीएसटी में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: प्रधानाध्यापक ने पानी मंगाने के बहाने पास बुलाकर छात्रा से की छेड़छाड़, छेड़खानी और एससीएसटी में मुकदमा दर्ज
Wed, 15 Sep 2021 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेंमो
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए छात्रा के पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी थी। छात्रा के पिता ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। आरोप लगाया कि मंगलवार को छात्रा विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी। प्रधानाध्यापक ने छात्रा से पीने के लिए पानी मंगाया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की, जिसका छात्रा ने विरोध किया। छात्रा ने विद्यालय से आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने छात्रा के साथ थाने पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। बुधवार को पुलिस ने प्रधानाध्यापक सुरेश मिश्रा के खिलाफ छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना सीओ लालगंज उमाशंकर द्वारा की जा रही है।