फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He went to sleep after having dinner at night, in the morning his body was found hanging from a noose in the room

Mirzapur News: रात को खाना खाकर सोने गया, सुबह कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश

Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
He went to sleep after having dinner at night, in the morning his body was found hanging from a noose in the room
लालू कोल  : फाइल फोटो - फोटो : samvad
हलिया। थाना क्षेत्र के सुखड़ा बेलगवां गांव निवासी युवक शुक्रवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सुखड़ा बेलगवां गांव निवासी अनिल उर्फ लालू कोल (30) शुक्रवार रात को कमरे को अंंदर से बंद कर सोने चला गया। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पत्नी अंकिता और परिजनों ने उसे कमरे के बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ कर किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि अनिल गमछे के फंदे से लटका है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा। तब तक मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की सूचना पर हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने घटना की जांच की। लालू कोल दो भाइयों में छोटा था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। परिवार में एक बेटी और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पक्के मकान में कमरे के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed