फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He died by hanging himself on an electric pole near the police picket in broad daylight.

पुलिस पिकेट के पास दिन दहाड़े बिजली के पोल पर लटककर दी जान

Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
He died by hanging himself on an electric pole near the police picket in broad daylight.
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ चौराहा पुलिस पिकेट के पास ही शाम को चार बजे अचानक एक युवक बिजली के पोल पर ऊपर चढ़ गया। उसे पोलपर चढ़ते लोगों ने देखा। जब तक लोग कुछ समझते वह पोल के ऊपर रस्सी बांधकर फंदे से लटक गया। दिन दहाड़े आत्महत्या का प्रयास देख हो हल्ला मच गया। फंदा पोल पर इतना ऊपर था कि उसे बचाना मुश्किल था। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पोल के पास बने मकान मालिक को बुलाकर छत पर चढ़कर उसे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन

चौराहे पर ही शीतला मंदिर के सामने सड़क पार पुलिस पिकेट है। पिकेट से सटा बिजली का दो पोल है। जिस पर ऊपर तार गुजरा है। शाम को चार बजे के करीब बथुआ चौराहे की सड़क पर वाहनों का आवागमन जारी था। इस बीच एक युवक आया और पोल पकड़कर ऊपर चढ़ा। पोल से सटा एक मकान है। मकान की छत पर उतरने के बाद फिर पोल पर ऊपर चढ़ने लगा। उसे ऐसा करता आस-पास के लोग देख रहे थे, पर लोगों को अंदाजा नहीं था कि वह क्या करेगा। तभी वह नायलान की रस्सी निकालकर पोल के ऊपर बांधा और फिर फंदा बनाकर लटक गया। हादसे को देख रहे लोग दंग रह गए। दिन दहाड़े आत्महत्या ने सभी को हतप्रभ कर दिया। लोग बचाने का प्रयास किए पर वह पोल पर काफी ऊंचाई पर लटका था। बड़ी बात है कि दिन दहाड़े पुलिस पिकेट के पास ही यह घटना हुई फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पहुंची। कटरा कोतवाल राजेश कुमार ने पोल से सटे मकान मालिक को बुलाया। जिसके बाद मकान की छत पर चढ़कर पोल से युवक को उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड और मोबइल नंबर पर संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दिया। कटरा कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि युवक अमरेश कुमार यादव (25) पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी ओबरा कालोनी थाना ओबरा सोनभद्र है। फोन पर बात करने पर उसके भाई ने बताया कि अमरेश गुजरात में नौकरी करता था। बुधवार को लौटा है। अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed