फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He climbed a tower after being refused 10 rupees for gutkha; he came down only after his father agreed to his demand by writing it down on a piece of paper.

Mirzapur News: गुटखे के लिए 10 रुपये न देने पर टावर पर चढ़ा, पिता ने कागज पर लिख कर बात मानी तो नीचे उतरा

Tue, 20 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
He climbed a tower after being refused 10 rupees for gutkha; he came down only after his father agreed to his demand by writing it down on a piece of paper.
हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत- सोशल मीडिया
तार पकड़कर जान देने की कर रहा था कोशिश, एक घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

मड़िहान। रजौहा गांव में सोमवार शाम 20 वर्षीय साहुल ने ने गुटखे के लिए 10 रुपये न मिलने पर नाराज होकर हाई डिस्टेंस ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक चार लाख वोल्ट की लाइन के करंट वाले तार से महज 10 फीट दूर तक पहुंच गया था। सूचना पर पहुंची पीआरवी और मड़िहान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे तक समझाने के बाद पिता रामदेव ने कागज पर लिखकर उसकी बात मानने के लिए हामी भरी तो वह नीचे उतारा। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी रही।

गांव निवासी रामदेव ने बताया कि बेटा साहुल गुटखा खाने के लिए 10 रुपये मांगा। पैसा न देने पर नाराज होकर सोमवार शाम साढ़े चार बजे घर से लगभग 400 मीटर दूर सिवान में स्थित ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। जान देने के लिए प्रवाहित करंट के तार को पकड़ने की कोशिश करने लगा। उस समय सिवान में घास काटने गई गांव की महिलाओं की नजर पड़ी। महिलाओं ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो महिला ने गांव में जाकर शोर मचाया। शोर सुनकर पिता रामदेव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर पीआरवी पुलिस भी पहुंच गई। बेटे को मौत के मुंह में जाता देख पिता दहाड़ मार-मार कर रोने लगा। इधर, साहुल बार-बार तार पकड़ने का हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। नीचे खड़े ग्रामीण और पुलिस ट्रांसमिशन लाइन की चड़चड़ाहट से सहमे हुए थे। पुलिस ने किसी तरह संवाद किया। युवक ने नीचे उतरने के बदले अपनी बात मनवाने के लिए पिता से स्टाम्प पेपर पर लिखकर देने की जिद पकड़ ली। जब तक पिता ने सादे कागज पर बात मानने को लिखकर नहीं दी, तब तक वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद वह नीचे उतरा। युवक की मां हीरावती देवी की तीन साल पहले गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा भाई राहुल एक माह पहले ही चेन्नई कमाने गया है और चार बहनों की शादी हो चुकी है। घर पर पिता रामदेव और बड़ी भाभी दुर्गावती देवी ही रहती हैं। दो दिन पहले उसने पिता से पैसे मांगे थे, न मिलने पर वह नाराज होकर दो दिनों से खाना-पानी छोड़े हुए था। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स को मौके पर भेजकर युवक को नीचे उतरवाया गया है।
विज्ञापन


बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed