फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hathras incident is unfortunate, wait for the investigation: Anupriya

हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, जांच की प्रतीक्षा करें : अनुप्रिया

Sun, 07 Jul 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras incident is unfortunate, wait for the investigation: Anupriya
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल का केंद्र में मंत्री बनने के बाद शनिवार को जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने जगह-जगह लोगों से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने हाथरस की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस मामले की जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल था। जहां अपना दल एस और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वे सदैव तत्पर हैं। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जगदीश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। उधर, अनुप्रिया ने शनिवार को नरायनपुर स्थित पटेल त्रिमोहानी पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनने तथा केंद्र में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरायनपुर में पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले उनका छोटा मिर्जापुर तथा बरईपुर में भी स्वागत किया गया। इस दौरान डाॅ. अनिल सिंह पटेल, रामलखन सिंह, बजरंग बली सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अनुप्रिया नरायनपुर विकास खंड सभागार में आयोजित आभार प्रकाश कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी साथियों को एक महीने तक अपने विभाग को समझने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश का पालन करते हुए वे अपने संसदीय क्षेत्र में आई हैं। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से लगातार कोई तीसरी बार नहीं जीत पाया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की है। उन्होंने हाथरस में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि घटना की जांच के लिए सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। आयोग की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। जो भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed