फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Half the city struggled with traffic jam for 12 hours, queues of vehicles extended up to 10 km long.

Mirzapur News: 12 घंटे जाम से जूझा आधा शहर, 10 किमी तक लगी रहीं वाहनों की कतारें

Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Half the city struggled with traffic jam for 12 hours, queues of vehicles extended up to 10 km long.
मिर्जापुर। मानसून की पहली बारिश में ही सारे इंतजाम बह गए। शुक्रवार को भोर में हुई जोरदार बारिश के बाद शास्त्री पुल और नटवा स्थित अंडरपास के नीचे पानी भरने से यातायात ठप हो गया। पुलों के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने से लंबा जाम लग गया। सुबह से शाम तक 12 घंटे लोग जाम से जूझते रहे। यही नहीं, आधा शहर भी जाम की चपेट में रहा। डीएम और ईओ समेत चील्ह, कटरा, शहर और विंध्याचल पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

शास्त्री सेतु और नटवा रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से भोर में चार बजे आवागमन ठप हो गया। मिर्जापुर से औराई होकर प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले, मिर्जापुर से सोनभद्र और बरकछा होकर मध्य प्रदेश जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। समस्या की जानकारी मिलते ही डीएम प्रियंका निरंजन, नगर पालिका के ईओ गोवालाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद पाइप लगाकर किसी तरह पानी निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, पुतलीघर-विंध्याचल मार्ग पर पिकअप पलट जाने से वहां भी जाम लग गया। दो पहिया, चार पहिया वाहन गलियों में घुसने लगे। इससे शहर की गलियों में भी जाम लगने लगा। वहीं, शास्त्री पुल इमामबाड़ा मार्ग, नटवा-शबरी मार्ग पर भी जाम लगा रहा। वाहनों में बैठे बच्चे और महिलाएं भूख-प्यास से बिलबिला रहे थे। इसी तरह विंध्याचल में रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया था। मौके पर पहुंचकर ईओ ने पाइप के जरिये पानी निकलवाया, तब आवागमन शुरू हुआ। करीब 12 घंटे बाद शाम चार बजे यातायात सामान्य हो सका। रमईपट्टी-कनौरा मार्ग दो किलोमीटर कीचड़ से सना रहा। मुंहकुचवा-आमघाट मार्ग पर कतरन में नहर की सफाई के दौरान निकला मलवा सड़क पर फेंक देने के कारण कीचड़ फैल गया है। ऐसे में बाइक सवार फिसलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
--------

पाइप टूटने से नटवां ओवरब्रिज के नीचे भरा पानी
जंगीरोड पर नटवा तिराहे के आगे एनएचएआई का पाइप ध्वस्त हो जाने की वजह से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। एडीएम अजय कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची डीएम प्रियंका निरंजन ने ईओ जी लाल व एनएचएआई के अवर अभियंता से पूछताछ की। पाइप ध्वस्त होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अवर अभियंता को फटकार लगाई। साथ ही एक हफ्ते में मरम्मत कराने का निर्देश दिया।


इनसेट
-------
मामूली बारिश में शास्त्री पुल पर भर जाता है पानी
चील्ह। शास्त्री पुल पर हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है। ऐसे में बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव और जाम से जूझना पड़ता है। सड़कों पर जमी धूप और कचरे की वजह से पाइप जाम हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रखरखाव और सफाई पर ध्यान दिया जाए तो समस्या का निराकरण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed