{"_id":"6001def78ebc3e32a623e4a4","slug":"half-dead-bodies-of-two-youths-found-on-the-hill-mirzapur-news-vns569354343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पर दो युवकों के अधजले शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पर दो युवकों के अधजले शव मिले
विज्ञापन
अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे छातो गांव के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों के बीच एक दो युवकों के अधजले शव मिले जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शवों की शिनाख्त के लिए टीमों को लगाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शवों को पहाड़ी पर फेंका होगा और शिनाख्त न हो इसके लिए दोनों के चेहरे को जला दिया गया होगा।
एक राहगीर ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना दी कि एक युवक और एक युवती का शव चादर में लिपटा हुआ सड़क के किनारे फेंका गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश चौबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ नक्सल प्रभात भी मौके पर पहुंचे। शवों को रस्सी के सहारे झाड़ी से बाहर खींचकर निकाला गया। शवों के बाहर निकालने के बाद एक शव किसी युवक का पाया गया। दूसरा शव भी किसी युवक का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर एसपी, एएसपी महेश सिंह अत्री, प्रशिक्षु सीओ गौरव कुमार फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने शवों के पास से चादर, मेज, तोसक और कपड़ा बरामद किया। मृतक युवक जींस व जूता मोजा पहना हुआ था। शेष कपड़ा व अंग जले हुए हालत में मिले हैं। मृतक युवक छींटदार गुलाबी चादर में लिपटा हुआ था। जींस और जूता मोजा पहना हुआ था। आशंका यही जताई जा रही है कि किसी ने दोनों की हत्या कर उनके शव को जला दिया। आस-पास के जिलों में लापता लोगों की जांच की जा रही है।
हाईवे के किनारे ढलान पर दो अज्ञात शव मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शिनाख्त का प्रयास किया जा है। एक शव पुरुष का है। दूसरा शव भी प्रथम दृष्टया पुरुष का लग रहा है। जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।-अजय कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
..
आसपास के जिले में खोजबीन जारी
मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे हनुमान पहाड़ी पर शुक्रवार की दोपहर में मिले शव की शिनाख्त कराने में वाराणसी, सोनभद सहित आसपास के जनपदों की पुलिस जुट गई है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री ने बताया कि आसपास के जिले में गुमशुदा और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। शव की शिनाख्त कर मामले का खुलासा किया जाएगा। सीओ नक्सल प्रभात राय के नेतृृत्व में अहरौरा थाना और एसओजी की टीम को शिनाख्त करने के लिए लगाया गया है।
...............................
शिनाख्त न हो, इसलिए जलाए शव
मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे खाई में मिले दोनों शवों के कमर के ऊपर के हिस्से जले हुए हैं। शव जलने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। दोनों मृतक जींस का पैंट, जूता, बेल्ट एवं अन्य कपड़े पहने हुए हैं। इसके साथ ही शव को गुलाबी रंग के छींटदार चादर में लपेटा गया है। जहां शव पड़े थे, उसके बगल में ही एक रजाई व एक लोहे की टूटी मेज भी पड़ी हुई थी। मौके पर उपस्थित क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ने बताया कि शवों की बारीकी से परीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाना संभव है।