फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Halal certified items are being checked by forming a team at Tehsil level.

Mirzapur News: तहसील स्तर पर टीम बनाकर हो रही हलाल प्रमाणिक वस्तुओं की जांच

Sat, 25 Nov 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Halal certified items are being checked by forming a team at Tehsil level.
जिले में शासन के निर्देशानुसार हलाल प्रमाणिक वस्तुओं की जांच कराई जा रही है। इसके तहत जिले की सभी चारों तहसीलों में टीम बनाकर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम जांच कर रही है। विभाग का यह कहना है कि शासन से विस्तृत दिशा निर्देश आने वाले हैं। इसके बाद इस अभियान में तेजी आएगी।
विज्ञापन


जिले में हलाल प्रमाणिक वस्तुओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में अभी तक खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम को एक प्रतिष्ठान से तीन पैकेट खजूर मिले हैं। उनको मौके पर ही नष्ट करा दिया गया था। साथ ही प्रतिष्ठान के स्वामी को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि भविष्य में वे इस प्रकार के मार्क वाले उत्पादों की बिक्री नहीं करेंगे। कहा गया कि इस मार्क के उत्पाद प्रदेश में प्रतिबंधित हैं। इनको बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। अब विभाग का यह कहना है कि इसके लिए शासन से विस्तृत दिशा निर्देश आने वाले हैं। कुछ भ्रम की स्थिति है। निर्देशों के आने के बाद इस अभियान में तेजी आएगी। हालांकि लोगों का कहना है कि इस जिले में हलाल प्रमाणिक का अधिक प्रचलन नहीं है। आमतौर पर लोग इसके बारे में जानते भी नहीं। सहायक आयुक्त खाद्य डा. मंजुला सिंह ने कहा कि शासन से दिशा निर्देश आने वाला है। उसके बाद ही कुछ कहना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed