फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Had left home for Lucknow, dead body found on railway track in Rae Bareli

Mirzapur News: घर से निकले थे लखनऊ के लिए, रायबरेली में रेलवे पटरी पर मिला शव

Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Had left home for Lucknow, dead body found on railway track in Rae Bareli
लालगंज। थाना क्षेत्र के गंगहरा कला निवासी नीलेश दुबे (56) का शव रायबरेली में मिला। मौत की सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह परिजन रोते बिलखते घटनास्थल रायबरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा कला गांव निवासी कृष्ण माधव दुबे के बड़े पुत्र नीलेश कुमार दुबे अपने घर से रविवार को लखनऊ किसी काम से गए थे। मंगलवार को सुबह नौ बजे रायबरेली के जगतपुर थाना पुलिस द्वारा नीलेश के घर सूचना मिली कि नीलेश कुमार दुबे का शव रेलवे पटरी के किनारे बेनी कोपा गांव के पास मिला है। नीलेश दुबे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद नीलेश के पिता परिजनों के साथ रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। कृष्ण माधव दुबे के दो पुत्रों में नीलेश कुमार दुबे बड़े थे। छोटे पुत्र कमलेश दुबे की मौत एक वर्ष पहले बीमारी से हो गई थी। अब बड़े पुत्र की मौत के बाद कृष्ण माधव दुबे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव बेनी कोपा गांव के पास रेलवे पटरी के पास मिला है। मौके पर जांच पड़ताल के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मौके पर जीआरपी पुलिस फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed